गोला गोकर्णनाथ। एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों से परेशान होकर मुकदमा दर्ज कराया है।
मोहल्ला सरदार रतन सिंह कॉलोनी भुसौरिया निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी का चाल चलन ठीक नहीं है। उसने अपनी पत्नी को किच्छा उत्तराखंड निवासी एक युवक के साथ कई बार आपत्तिजनक स्थिति में देखा है।
14 मार्च की शाम पत्नी और ससुराल वाले किच्छा उत्तराखंड निवासी व्यक्ति के साथ घर में घुस आए। एक राय होकर मारपीट करने लगे। इसमें दो लोग घायल हो गए। भयभीत होकर वह घर से बाहर रह रहा है, जबकि पत्नी और उसके मायके वालों ने ताला तोड़कर जबरन घर में कब्जा कर लिया है। संवाद