फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दहेज हत्या के मामले में पति को दस साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की हत्या के मामले में एडीजे देवेंद्रनाथ सिंह की अदालत ने पति को दस साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष रखते हुए सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि सिंगहा खुर्द थाना सिंगाही निवासी फारुख ने अपनी बेटी सलमा की शादी सन 2001 में दलालन पुरवा महेवागंज निवासी मोहम्मद यूसुफ के साथ की थी। कम दहेज का ताना देते हुए ससुराल के लोग उसे आए दिन परेशान करते थे। 21 अक्टूबर 2005 को सलमा अपनी ससुराल में बुरी तरह से झुलसी अवस्था में पाई गई।
कई दिनों तक चले इलाज के बाद भी उसे बचाया नही जा सका। भाई सलीम ने पति मोहम्मद यूसुफ, जेठ यूनुस, जेठानी रुखसाना और मुबारक सहित कई लोगों को नामजद किया था। अदालत ने बुधवार को फैसला सुनाते हुए पति मोहम्मद यूसुफ को दस साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। छह हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

अदालत ने अपने फैसले में बताया है कि जुर्माना नहीं अदा करने पर पांच महीने की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। साथ ही अदालत ने मुबारक, रुखसाना, यूनुस और रेशमा को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें