फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बारिश के बाद बढ़ी उमस, तेज धूप ने किया बेहाल

विज्ञापन
तेज धूप से बचने के लिए सर पर चुनरी डालकर जाती युवती। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बारिश के बाद उमस बढ़ गई है। मंगलवार को तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर के समय शहर की अधिकांश सड़कें सूनी रहीं। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन

चुनाव के दिन सोमवार को बारिश के बाद मौसम काफी सुहाना हो गया था। दोपहर तक मौसम काफी अच्छा रहा। दोपहर को धूप खिली लेकिन ज्यादा नहीं पड़ी। मंगलवार को धूप के साथ ही चिपचिपाती गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। गर्मी के बीच दोपहर को कई बार बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। दोपहर को तेज धूप होने की वजह से बाजार में सन्नाटा नजर आया।
ऐसे मौसम में घरों से बाहर जाकर काम करने वाले कामकाजी लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मजदूरों को दिन भर चिलचिलाती धूप में काम करना पड़ रहा है। बारिश के बाद मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें