फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: उमस का कहर जारी, आज हो सकती है बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर में पिछले कुछ दिनों से लगातार उमस लोगों को परेशान कर रही है। गर्म हवा और तेज धूप के बीच नमी बढ़ने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सुबह से ही लोग चिपचिपी गर्मी से बेहाल नजर आए। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री, जबकि न्यूनतम पारा 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही सूरज की तपिश से लोग परेशान हो गए। दिन चढ़ने के साथ ही सूरज के तेवर बढ़ गए। धूप के साथ भारी उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। शाम को हवा चली तो लोगों को कुछ राहत मिली। हालांकि मौसम विभाग ने आज के लिए तेज हवा चलने के साथ ही बारिश का अनुमान जताया है। बारिश होने पर तापमान में गिरावट आ सकती है और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें