फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल

Fri, 03 Jul 2015 07:43 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के बाद आसमान साफ होते ही एक बार फिर लोगों को कड़ी धूप और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। रात भर बादल छाए रहने के बाद शुक्रवार को आसमान साफ हो गया। सुबह से कड़ी और चमकदार धूप निकली। हवाएं न चलने से उमसभरी गर्मी से लोग दिन भर बेहाल रहे। भीषण गर्मी से पूरे दिन जनजीवन अस्तव्यस्त रहा।
विज्ञापन

दिन भर कड़ी धूप रहने से पारे ने एक बार फिर छलांग लगाई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह बच्चे ठंडी हवाओं का आनंद लेते हुए खुशनुमा मौसम में स्कूल गए लेकिन दोपहर में घर लौटते समय पसीना-पसीना हो गए। कई दिनों से खुशनुमा हुए मौसम के बाद शुक्रवार को एक बार फिर लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा। बाजारों में निकले लोगों ने जल्दी-जल्दी अपने काम निपटाए और वापस हो लिए। दोपहर के समय बाजार और सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें