लखीमपुर खीरी में सावन के तीसरे सोमवार को छोटी काशी कह जाने वाले गोला गोकर्णनाथ में शिवभक्तों की इतनी भीड़ उमड़ी कि धक्का-मुक्की की स्थिति हो गई। भीड़ देख पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। किसी तरह लोगों को खींचकर निकाला। तीन श्रद्धालु चोटिल हुए हैं। वहीं स्थिति को देखकर प्रशासन को वर्षों पुरानी परंपरा बदलनी पड़ी। पौराणिक शिव मंदिर के गर्भगृह का मुख्य और निकास द्वार बंद करना पड़ा। निकास द्वार के बाहर से ही भक्तों से जलाभिषेक कराया गया। सुबह 10 बजे के बाद भी भीड़ कम नहीं हुई।