फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दुधवा में कितने हाथी, आज से होगी गिनती

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। तराई हाथी रिजर्व का हिस्सा बनने के बाद डीटीआर प्रशासन हाथियों के रख-रखाव पर काफी महत्व दे रहा है। इसी के तहत दुधवा के हाथियों की गिनती कराई जा रही है। यह गणना कार्य शनिवार से शुरू होगा,जो दस दिन तक चलेगा।
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क के उपनिदेशक डॉ. रंगाराजू टी. ने बताया रूटीन कार्य के तहत हाथियों की गणना कराई जा रही है। इस गणना कार्य में दुधवा के जीव वैज्ञानिक, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के अधिकारी और पशु चिकित्सक शामिल रहेंगे। यह गणना साइटिंग के आधार पर कराई जाएगी। इसके लिए हाथियों के मूवमेंट वाली जगह पर कैमरे भी लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि दुधवा नेशनल पार्क के दक्षिण सोनारीपुर रेंज में सबसे अच्छा हाथियों का प्राकृतवास है।
हाल ही इस रेंज में हाथियों का एक झुंड विचरण करते दिखाई दिया था। यह झुंड ककरहा ताल के आसपास डेरा डाले हुए है। इस झुंड में तीन टस्कर के अलावा 40 से 50 हाथी और इनके बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा बेलरायां रेंज जंगल में भी हाथियों की संख्या अधिक पाई जाती है। हाथियों की गणना का कार्य दुधवा के पशु चिकित्सक डॉ. दया शंकर, डिप्टी रेंजर सुरेंद्र कुमार, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के रोहित रवी, बायोलाजिस्ट अपूर्वा आदि करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें