फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी धूप और गर्मी से व्याकुल हुई तराई

Wed, 10 Jun 2015 12:09 AM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ी धूप और भीषण गर्मी से पूरी तराई बेहाल है। हालांकि दोपहर बाद आसमान में बादलों के टुकड़े मंडराते हुए दिखाई दिए। इससे लोगों को राहत की कुछ उम्मीद बंधी। दिन भर गर्म हवा के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह चल रही ठंडी हवाएं दोपहर होते-होते एकाएक गर्म हो गईं। दिन भर चली लू ने लोगों के शरीर को झुलसा दिया। बाहर निकलने के लिए लोगों को अपने पूरे शरीर और चेहरे ढक कर निकलना पड़ा। कड़ी धूप के कारण जिन्हें जरूरी काम था वही बाहर निकले अन्य लोग सड़कों पर निकलने की हिम्मत ही नहीं जुटा पाए। इससे सड़कों पर सन्नाटा रहा।
कड़ी धूप और भीषण गर्मी के कारण तराई में लोगों का हाल बेहाल रहा। लोग दिन में न काम कर पा रहे हैं और न आराम। रात में भीषण गर्मी और मच्छरों के हमले के कारण लोग सो नहीं पा रहे हैं। नींद न पूरी होने के कारण बीमारियां भी फैलने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें