फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी धूप और गर्मी ने फिर बढ़ाई परेशानी

Fri, 05 Jun 2015 06:47 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ी धूप ने लोगों की परेशानियां एक बार फिर बढ़ा दीं है। गुरुवार की दोपहर बाद हल्की बारिश से खुशनुमा हुए मौसम की खुशी शुक्रवार की सुबह होते ही काफूर हो गई। सुबह से ही कड़ी और चमकीली धूप रही, इससे उमस भरी गर्मी बढ़ गई। हालांकि आज लू का प्रकोप अन्य दिनों की अपेक्षा कम रहा फिर भी गर्मी से लोग दिनभर परेशान रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह तापमान गुरुवार की अपेक्षा कम है लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में और ज्यादा बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है। कड़ी धूप के कारण लोगों को घरों से बाहर निकलने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। गुरुवार दोपहर के बाद जहां लोग सड़कों पर निकलकर मौसम का आनंद लेते दिख रहे थे वहीं शुक्रवार की दोपहर सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया।
शुक्रवार को सुबह से ही मौसम पूरी तरह साफ रहा। इसके चलते खिलकर धूप निकली। दोपहर होते होते धूप और कड़ी हो गई। तपते सूरज की किरणों ने लोगों की चमड़ी को झुलसा कर रख दिया। बादलों की आस में लोग आसमान की ओर निहारते रहे लेकिन उन्हें चुभती धूप के अलावा कहीं बादल नहीं नजर आए।
विज्ञापन

कड़ी धूप और भीषण गर्मी के बीच बिजली की आंख-मिचौली लोगों को और ज्यादा परेशान कर रही है। दोपहर में बिजली न रहने पर लोगो को घरों और दफ्तरों में बैठना तक भारी पड़ रहा है। भीषण गर्मी से न केवल लोगों की कार्यक्षमता प्रभावित हो रही है बल्कि लोगों के बाहर न निकलने से शहर का व्यापार भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इससे व्यापारी भी परेशान हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें