फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उफ! अस्पतालों का ये हाल

Sat, 19 Sep 2015 07:46 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम किंजल सिंह के निर्देश पर एसडीएम और तहसीलदार ने सीएचसी और पीएचसी जाकर औचक निरीक्षण किए। इस दौरान हर जगह अव्यवस्थाएं मिलीं। कहीं बिजली तो कहीं पानी न होने की बात सामने आई। सीएचसी और पीएचसी गंदगी से अटी मिलीं। अव्यवस्थाओं के सवाल पर डॉक्टर दवाओं और बजट की कमी बताते नजर आए।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। एसडीएम विनोद कुमार गुप्त को सीएचसी के निरीक्षण में बिजली न होने पर यहां जेनरेटर न चलाने की बात सामने आई। गर्मी और उमस होने के कारण इमरजेंसी रूम के पड़ोस में बैठने के लिए बनाई गईं सीमेंट की सीटों पर मरीज को लिटाकर डॉक्टरों को इलाज करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा था। एसडीएम ने बताया कि अस्पताल में गंदगी मिली। दुर्गंध आ रही थी। उन्होंने कहा, पीएचसी में रखे बड़े जनरेटर को उठवाकर सीएचसी में विद्युतापूर्ति के लिए लगाया जाएगा। उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है।
पलियाकलां। तहसीलदार नीरज पटेल ने पलिया सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सबसे पहले हाजिरी रजिस्टर जांचा, जिसमें उन्हें सब ठीक मिला। इसके बाद वह ओटी देखने पहुंचे तो बाद में पोलियो कार्यालय गए और वहां अभिलेखों और दवाओं की पड़ताल की।
विज्ञापन

निघासन। एसडीएम पीके सिंह को सीएचसी में दो सफाई कर्मी अनुपस्थित मिले। खाने की गुणवत्ता सही न मिलने पर उसे सुधारने की चेतावनी दी। इसके अलावा अस्पताल में गंदगी देखकर अस्पताल की साफ सफाई का भी निर्देश दिया।
मितौली। एसडीएम रामप्रकाश ने सीएचसी पहुंचने के बाद उपस्थिति रजिस्टर देखा, जिसमे डॉ सीमा खान अनुपस्थित मिलीं। एसडीएम ने यहां अभिलेख देखे और मरीजों से भी जानकारी ली। दवाआं के स्टॉक रजिस्टर मिलने की देरी पर फार्मेसिस्ट को फटकार लगाई।
धौरहरा। एसडीएम ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव को सीएचसी में कई खामियां मिलीं। ओपीडी सहित नेत्र विभाग, डिलीवरी कक्ष पुरुष और महिला वार्डों के साथ औषधि वितरण का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सीएचसी प्रभारी को निर्देश दिया कि डेंगू को ध्यान में रखकर सभी कर्मचारियों का अवकाश निरस्त करें। एसडीएम को पेयजल व्यवस्था भी खराब मिली।
बांकेगंज। नायब तहसीलदार रामदेव निषाद ने शनिवार सवेरे दस बजे सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर का बारीकी से मुआयना किया। इसमें डॉक्टरों सहित नौ कर्मचारी ड्यूटी से गैर हाजिर मिले। अस्पताल में गंदगी मिली। निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद मरीजों ने अस्पताल की बदइंतजामी और होने वाली असुविधाओं की शिकायत की। मरीजों का दुखड़ा सुन कर नायब तहसीलदार भौचक्का रह गए।
यहां भी हुआ निरीक्षण
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहजम का एसडीएम मितौली, मोहम्मदी में एसडीएम नागेंद्र सिंह ने निरीक्षण किया। यहां भी बिजली, पेयजल समस्या मिली। बेहजम सीएचसी में गंदगी पर एसडीएम ने नाराजगी जताई, जबकि मोहम्मदी सीएचसी में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
डिप्टी सीएमओ ने लगाया कैंप, बांटीं दवाएं
कुकरा। कसबे में बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमा निरंतर नजर रखे हुए है। डिप्टी सीएमओ डॉ बलवीर सिंह ने अपनी टीम के साथ यहां कैंप कर 100 बच्चों को दवाइयां बांटीं। ग्रामीणों ने शिकायत की कि जननी सुरक्षा योजना के फार्म डॉ राजेश बहादुर को समय से न मिलने के कारण जमा नहीं हो पा रहे हैं, जिससे लाभार्थी परेशान हो रहे हैं। इस पर डिप्टी सीएमओ ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें