फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशाओं के खाते खुलवाने के निर्देश दिए

Wed, 09 Dec 2015 07:23 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में निरीक्षण के लिए आईं अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मिथलेश चतुर्वेदी ने गोला और कुंभी के निरीक्षण के बाद जिला मुख्यालय आकर एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में डॉक्टरों के साथ बैठक की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में एडी हेल्थ मिथिलेश चतुर्वेदी ने एनआरएचएम प्रभारी डॉ.वीबीराम से आशाओं के भुगतान की स्थिति की जानकारी ली उन्होंने निर्देश दिए कि जिन आशाओं का खाता नहीं खुला है उनका खुलवाकर भुगतान भेजवाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्होंने जननी सुरक्षा योजना और परिवार कल्याण कार्यक्रम की खराब स्थिति पर भी सीएमओ से जानकारी ली। उन्होंने परिवार कल्याण कार्यक्रम की धीमी गति पर चिंता व्यक्त की तथा कैँप लगवाकर इसके लक्ष्य को पूरा करने को कहा।
उन्होंने कहा कि अस्पतालों में साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने स्कूल हेल्थ प्रोग्राम की स्थिति के बारे में पूछा तथा कहा कि इसके लिए टीमें बनाकर स्कूलों में भेजी जाएं तथा उनसे प्रतिदिन की रिपोर्ट ली जाए। उन्होंने टीकाकरण कार्यक्रम की भी समीक्षा की। एडी हेल्थ ने कहा कि योजनाओं का संचालन ठीक से किया जाए।
विज्ञापन

बैठक में संयुक्त निदेशक डॉ.एके यादव, सीएमओ डॉ.अरुण कुमार, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ.वीके साहू, महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ.मीरा वर्मा, प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.बलबीर सिंह और एसीएमओ डॉ.वीबीराम सहित तमाम सीएचसी और पीएचसी के चिकित्साधीक्षक उपस्थित थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें