फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मानदेय के लिए एक ही बैंक में खुलवाएं शिक्षकों के खातों’ 

Mon, 12 Dec 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
teacher - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वित्तविहीन शिक्षक महासभा की बैठक
विज्ञापन

वित्तविहीन शिक्षक महासभा की बैठक सोमवार को गुरुनानक विद्यक सभा इंटर कॉलेज में हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कुलवंत सिंह चीमा ने की। बैठक में मानदेय के लिए वित्तविहीन कॉलेज के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों से अपने शिक्षकों के खाते एक ही बैंक में खुलवाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष कुलवंत सिंह चीमा ने कहा कि मानदेय की पहली सूची में 13 कॉलेज के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को शामिल किया गया है, जल्द ही इनके खातों में मानदेय भेज दिया जाएगा और इसके बाद दूसरी सूची भी जारी कर दी जाएगी। जिला महामंत्री रवींद्र श्रीवास्तव ने कहा कि मानदेय के लिए शिक्षकों के खाते एक ही बैंक में होने चाहिए, इसलिए सभी प्रबंधक और प्रधानाचार्य अपने शिक्षकों के खाते एक ही बैंक में खुलवा दें, जिससे उनके खातों में भी मानदेय भेजने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा सके। बैठक में हौसला प्रसाद मिश्रा, अनुपम मिश्रा, रामकृष्ण मिश्रा, उत्तम कुमार तिवारी, डॉ.मीनाक्षी तिवारी, करमजीत कौर सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें