फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी होमगार्ड को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में आरोपी होमगार्ड को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आरोपी होमगार्ड डायल-112 में सेवाएं दे रहा था।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र से सटे एक गांव निवासी पैरामेडिकल की छात्रा के साथ होमगार्ड विजय शंकर पांडेय उर्फ बबलू पांडेय निवासी लखनियापुर थाना नीमगांव ने सोमवार को सुनसान इलाके में ले जाकर दुष्कर्म किया और मौके से भाग गया था।
विज्ञापन

छात्रा ने पूरा मामला परिजनों को बताया तो परिजन उसको लेकर कोतवाली पहुंचे, जहां तहरीर देकर होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर मिलते ही आरोपी होमगार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा था। कोतवाली प्रभारी हेमंत राय ने बताया कि आरोपी होमगार्ड को हिरासत में लेने के बाद उससे पूछताछ की गई। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें