ओयल। होटल पर खाना मिलने में देरी हुई तो होमगार्ड ने दिव्यांग को थप्पड़ जड़ दिए। पुलिस ने एनसीआर दर्ज की है।
मोहल्ला राजगढ़-लखीमपुर निवासी कन्हैया कश्यप ने बताया कि वह दोनों पैरों से दिव्यांग है। एमसीएच विंग के बाहर एक होटल पर खाना बनाने का काम करता है। शनिवार की रात करीब आठ बजे सादी वर्दी में ग्राम सावनसिंहपुरवा निवासी होमगार्ड राजेश वर्मा आए और होटल मालिक से रोटी बनाने को कहा।
कन्हैया ने थोड़ा समय लगने की बात कही। आरोप है कि इस बात पर तिलमिलाए नशे में धुत होमगार्ड राजेश वर्मा ने उसके साथ अभद्रता की और कई थप्पड़ जड़ दिए। पिटाई कर अस्पताल गेट पर ड्यूटी रूम में जा कर बैठ गया। चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश सरोज मौके पर पहुंचे। चौकी प्रभारी के पहुंचने से पहले आरोपी होमगार्ड वहां से भाग गया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। एनसीआर दर्ज कर सूचना होमगार्ड कमांडेंट को भेजी जा रही है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद