फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पत्नी ने दर्ज कराया हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
उचौलिया। गांव बरगदिया निवासी धर्मेंद्र कुमार का शव मिलने के मामले में मृतक की पत्नी ने शनिवार को दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, गांव बरगदिया निवासी 45 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार का शव शुक्रवार दोपहर ढाई बजे शंकरपुर निवासी भीखम लाल के बग्गर में मिला था। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मृतक की पत्नी पिंकी देवी ने आरोप लगाया कि उसके पति धर्मेंद्र की भीखम लाल निवासी शंकरपुर और शेखर निवासी बरगदिया ने हत्या कर दी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


धर्मेंद्र कुमार का एक बेटा व तीन बेटियां हैं। जिसमें एक बेटी की शादी हो गई। थानाध्यक्ष कौशल किशोर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। मृतक की पत्नी पिंकी की तहरीर पर दोनों आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें