फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: होमगार्ड ने की युवक की पिटाई, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मझगई। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी होमगार्ड का सोमवार को एक दुकानदार की पिटाई करते हुए वीडियो वायरल हो गया। वीडियो नवंबर 2023 का बताया जा रहा है। पुलिस की किरकिरी होते देख सीओ ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मझगईं के त्रिलोकपुर में कोठिया जाने वाले रास्ते पर एक ढाबे पर किसी बात को लेकर एक युवक की होमगार्ड ने पिटाई कर दी थी। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। छानबीन में पता चला कि वीडियो 26 नवंबर 2023 का है, जिसके संबंध में पहले से ही जांच चल रही है। साथ ही यह भी पता चला कि होमगार्ड जिस युवक की पिटाई कर रहा है वह उसका भांजा है। दोनों शराब के नशे में एक-दूसरे को अपशब्द भी कह रहे हैं।
सोमवार को वीडियो वायरल होने के बाद जब सीओ पलिया यादवेंद्र से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि वीडियो पुराना है, फिर भी होमगार्ड कमांडेंट से जांच कराने को कहा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें