लखीमपुर खीरी। लगातार हो रही बारिश और रास्तों पर जलभराव के चलते स्कूल आने जाने में बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों में बच्चों के लिए शनिवार की छुट्टी कर दी है।
पलिया सहित कुछ तहसीलों में तेज बहाव के साथ सड़कों पर पानी बह रहा है। इससे परिजन अपने बच्चों को स्कूल भेजने में घबरा रहे हैं। शुक्रवार को बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि जिले में संचालित सभी एक से आठ तक के परिषदीय स्कूलों के अलावा बेसिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश घोषित किया गया है। शिक्षक विभागीय कामकाज पूरा करेंगे।