फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पॉलिटेक्निक में पढ़ाई के साथ चलेगा शौक का पाठ

Sun, 18 Oct 2026 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पॉलिटेक्निक में अब तकनीकी पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों के शौक और हुनर को भी निखारने का अवसर मिलेगा। इसके लिए जिले के तीन पॉलिटेक्निक संस्थानों में 15 हॉबी क्लब बनाने की योजना है। इन क्लबों के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाई के तनाव से दूर रखने के साथ उनकी छिपी प्रतिभा को सामने लाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

हॉबी क्लबों में योग, संगीत, साहित्य, नृत्य, नाटक, खेल और सामाजिक गतिविधियों को शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), कोडिंग, रोबोट निर्माण, साइबर सुरक्षा, एथिकल हैकिंग और ड्रोन तकनीक जैसी आधुनिक विधाओं से जोड़ने की योजना है। फोटोग्राफी, वाद-विवाद और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी गतिविधियां भी कराई जाएंगी।
इन गतिविधियों से विद्यार्थियों को अपनी रुचि के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। तकनीकी ज्ञान के साथ रचनात्मक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी से उनके व्यक्तित्व विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

शहर के सलेमपुर कोन स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य सियाराम ने बताया कि प्रत्येक हॉबी क्लब में एक छात्र समन्वयक और संस्थान के एक शिक्षक को फैकल्टी मेंटर की जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें