फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शहर में जगह-जगह खतरे की दीवार बने होर्डिंग, प्रशासन मौन

Thu, 04 Dec 2025 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
भवन की छत पर लगी बड़ी बड़ी होर्डिंग्स। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर में विज्ञापन के नाम पर लगाए गए होर्डिंग अब लोगों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं। मुख्य बाजार से लेकर आवासीय क्षेत्रों तक बांस-बल्लियों पर टंगे और कमजोर फ्रेम वाले होर्डिंग तेज हवा चलने पर हादसे की आशंका जता रहे हैं। कई होर्डिंग जंक खाकर झुक गए हैं, जो राहगीरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं।
विज्ञापन


हीरालाल धर्मशाला चौराहे पर बने ओवरब्रिज की रेलिंग पर लटकते बड़े-बड़े हार्डिंग इन दिनों खास चिंता का विषय हैं। यहां से प्रतिदिन भारी संख्या में वाहन और पैदल यात्री गुजरते हैं। ऐसे में किसी भी पल बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा कई व्यापारिक भवनों और मकानों की छतों पर अवैध रूप से लगी भारी-भरकम होर्डिंग तेज हवाओं में टूटकर नीचे गिरने का खतरा बढ़ाती हैं।

शहर में बहुत से स्थान ऐसे हैं जहां बांस बल्लियों पर होर्डिंग लगा दी गई हैं जो कभी भी गिर सकती हैं। शहर की बस स्टेशन रोड, मेन रोड, स्टेशन रोड, बेहजम मार्ग, मेला मैदान समेत तमाम चौराहों और बिजली के खंभों पर फ्लैक्स, होर्डिंग टांग दी गई हैं। बारिश और तूफानी मौसम में इनके गिरने का डर बना रहता है।
विज्ञापन

-
वर्जन...
नगर पालिका की ओर से शहर भर में जो भी जगहों को चिह्नित कर स्थान तय किए गए हैं वहां ही होर्डिंग लगाई जा सकती हैं। अन्य स्थानों पर लगी होर्डिंग्स जल्द हटवाई जाएंगी।
- संजय कुमार, ईओ नगर पालिका लखीमपुर

भवन की छत पर लगी बड़ी बड़ी होर्डिंग्स। संवाद- फोटो : संवाद

भवन की छत पर लगी बड़ी बड़ी होर्डिंग्स। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें