- मेला परिसर के समतलीकरण का कार्य जारी
- जारी की गई मेले में होने वाले कार्यक्रमों की सूची
नगर के मेला मैदान में होने वाले ऐतिहासिक चैती मेला की तैयारियां जोर शोर से शुरू हो गई हैं। मेला 11 अप्रैल से 28 अप्रैल तक चलेगा।
नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने बताया कि चैती मेला की तैयारियां जोर शोर से शुरू हैं। मेला परिसर के समतलीकरण का कार्य जोरों पर है। ऐतिहासिक चैती मेला का उद्घाटन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 11 अप्रैल, रामायण गोष्ठी- सुंदरकांड पाठ 12 अप्रैल, स्थानीय संगीत सम्मेलन 13 अप्रैल, प्रजापति ब्रह्मकुमारी सत्संग 14 अप्रैल, स्थानीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा 15 को, स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम 16 को, मुबारक अली एंड पार्टी बहराइच का संगीत सम्मेलन 17 को, पपेट-शो कठपुतली 18 को, भोजपुरी संगीत सुरेश कुशवाहा द्वारा 19 को, श्रीकृष्ण मनोहारी कला केंद्र कार्यक्रम 20 को, गायन प्रतियोगिता जूनियर वर्ग आयु पांच से 14 वर्ष 21 को, गायन प्रतियोगिता सीनियर वर्ग आयु 14 से अधिक 22 को, निरंकारी सत्संग मंडल कार्यक्रम 23 को, कुलहिंद मुशायरा 24 को, नृत्य प्रतियोगिता आयु पांच से 12 वर्ष 25 को, अखिल भारतीय कवि सम्मेल 26 को, काला जादू 27 को और मेला समापन, स्मारिका विमोचन, पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 28 अप्रैल को हो होगा।
कार्यक्रम में भाग लेने से दो दिन पूर्व देना होगा आयु प्रमाणपत्र
गोला गोकर्णनाथ। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने बताया कि गायन प्रतियोगिता जूनियर वर्ग और सीनियर वर्ग और नृत्य प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को कार्यक्रम से दो दिन पूर्व अपना आयु प्रमाणपत्र नगर पालिका मेला कार्यालय में जमा करना होगा।
चैती मेले में लगेगा स्वास्थ्य शिविर
गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी डॉक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन के होली मिलन समारोह में चैती मेले में स्वास्थ्य शिविर लगाने का निर्णय लिया गया।
नगर के श्रीचंद मेमोरियल अस्पताल में हुए होली मिलन समारोह में डॉ रामसरन वर्मा ने भगवान धनवंतरि के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाया। समारोह में डॉक्टरों ने होली के पर्व से प्रेरणा लेते हुए आपसी मतभेद भुलाने का संकल्प लेकर पीड़ित मानवता के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
इस मौके पर डॉ विवेक वर्मा, अभिलाषा वर्मा, जगदीश प्रसाद वर्मा, वीकुमार वर्मा, मोबीन अहमद, कुलदीप सक्सेना, रवींद्रनाथ वर्मा, एनके गिरि, उमाशंकर शुक्ला, आरपी मित्रा, अनिल कुमार वर्मा सहित तमाम डॉक्टर मौजूद रहे।