गोला में तौकीर रजा का पुतला जलाने जाते हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता-संवाद
गोला गोकर्णनाथ। बरेली में हुए बवाल के मामले में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने आईएमसी (इत्तहादे मिल्लत काउंसिल) प्रमुख तौकीर रजा का पुतला फूंककर कार्रवाई की मांग की।
निवर्तमान जिला प्रभारी विपिन कुमार मिश्रा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने नगर के अशोक चौराहे पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भड़काऊ बयान देने वाले तौकीर रजा का पुतला जलाया। विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने दुकानों में तोड़फोड़ करने वाले अराजक तत्वों पर रासुका लगाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार सुखबीर सिंह को ज्ञापन सौंपा। सत्येंद्र शुक्ला, पीयूष जायसवाल, आशीष बाजपेई, सुधीर शुक्ला, सौरभ जयसवाल, बलवंत सिंह, नितेश कुमार, सोनी मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद