फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू संगठनों ने मनाया शौर्य दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अयोध्या प्रकरण पर शुक्रवार को हिंदू संगठनों ने शौर्य दिवस मनाया।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद, हिंदू साम्राज्य परिषद, नवयुग सामाजिक ट्रस्ट, वीरांगना वाहिनी आदि हिंदू संगठनों ने शुक्रवार को शौर्य दिवस पर शहर के प्रमुख मार्गों से रैली निकाली। पदाधिकारियों ने शहर के विभिन्न मंदिरों में हवन पूजन भी किया। विहिप के आचार्य संजय मिश्रा एवं गोला नगर के संगठन मंत्री राघव हिंदू आदि ने मां संकटा देवी मंदिर, मेंढक मंदिर ओयल, बाला जी मंदिर शारदा नगर, रामेश्वरम मंदिर फॉरेस्ट कॉलोनी नौरंगाबाद, दु:खहरण नाथ मंदिर में पूजन कर अयोध्या में गर्भ गृह पर भव्य राम मंदिर निर्माण में आने वाली बाधाओं को दूर करने की प्रार्थना की। नवयुग सामाजिक ट्रस्ट एवं वीरांगना वाहिनी के पदाधिकारियों ने कारसेवक आचार्य संजय मिश्र, विजय गुप्ता, राजकुमार त्रिवेदी, कमलाकांत दीक्षित, शिवकांत मिश्रा, अवधेश पुरी, छोटेलाल वर्मा को सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष भाजपा सुनील सिंह, पालिकाध्यक्ष निरूपमा बाजपेई, आचार्य अनूप मिश्रा, कवि अनिल, अमल, संदीप सिंह, सत्यम सिंह, आदित्य, जितांशु, सुमित शुक्ला उर्फ मानू, राज पांडे, विपिन कनौजिया, आदित्य वर्मा बडकू, कौस्तुभ बाजपेई, नीरज शुक्ला, मयंक, विशाल, प्रिंस, रजत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता विभिन्न-विभिन्न स्थानों पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें