फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पश्चिम बंगाल में हिंसा को लेकर हिंदू संगठनों में रोष

विज्ञापन
ममता बनर्जी का पुतला फूंकते अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और हिंसा की घटनाओं को लेकर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं में रोष है। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका।
विज्ञापन


मंगलवार को शहर के अशोक चौराहे पर नारेबाजी करते हुए हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने ममता बनर्जी का पुतला फूंका और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता को दिया। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष राकेश कनौजिया ने कहा, पश्चिम बंगाल की ममता सरकार हिंदुओं की रक्षा करने में विफल रही है।
ममता बनर्जी सरकार को बर्खास्त कर राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए, साथ ही दंगों में मारे गए लोगों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष राकेश कनौजिया, जिला महामंत्री प्रदीप जायसवाल, मनोज शुक्ल, पंकज सिंह, पंकज शुक्ला, ऋतुराज शर्मा, आकाश बजरंगी, जितेंद्र सनातनी, विकास कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें