हिन्दू सम्मेलन में पूजन-अर्चन करते अतिथि। संवाद
मितौली। कस्बे के राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी पर्व के अवसर पर हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में सनातन संस्कृति और सामाजिक एकजुटता पर विशेष जोर दिया गया।
एबीवीपी अवध प्रांत की सहमंत्री लक्ष्मी पांडेय, विशिष्ट अतिथि ब्रह्माकुमारी मीरा और संघ चालक डॉ. रामराखन पाल ने भारत माता व भगवान राम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि लक्ष्मी पांडेय ने कहा कि समाज को जातियों में बाँटने के बजाय सभी को हिन्दू नाम से संबोधित किया जाना चाहिए। उन्होंने हिन्दू समाज की एकता, संस्कारों और सनातन परंपराओं को मजबूत करने और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष विनोद कुमार जायसवाल और संचालक खंड कार्यवाहक विपिन भट्ट रहे। इस दौरान भाजपा नेता अवधेश कुमार उर्फ पप्पू प्रधान, शरद अवस्थी, शिवकुमार कटियार, बृज किशोर शुक्ल, राजेंद्र प्रसाद कटियार, योगेश मिश्रा, रविन्द्र कनौजिया, महिपाल सिंह, विश्राम लाल, सचिन शुक्ल, अनूप मिश्र, मुकेश मिश्र सहित कई लोग मौजूद रहे।