फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हिंदी हो राष्ट्रीय भाषा, इसे स्वीकार कीजिए..

Sun, 14 Sep 2025 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला में हिंदी दिवस पर कवि मधुकर शैदाई को सम्मानित करते  प्रबंधक अतुल अग्रवाल। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर के बांकेगंज मार्ग स्थित जीडी गोयनका स्कूल में हिंदी दिवस पर हुई गोष्ठी में हिंदी की वैश्विक प्रतिष्ठा पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

विद्यालय में हुई गोष्ठी की शुरुआत मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने दीप जलाकर की। उन्होंने कहा कि हिंदी भावों की अभिव्यक्ति है, जो क्षमता हिंदी में है वह किसी अन्य भाषा में नहीं। कवि मधुकर शैदाई ने कहा कि हिंदी को अपने देश में सम्मान चाहिए। हिंदी हो राष्ट्रभाषा इसे स्वीकार कीजिए। गोष्ठी को पूर्व पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, विनीत भदौरिया, मधु त्रिपाठी, शशि गुप्ता, विमल गुप्ता ने संबोधित किया। संचालन अनिमेष सिंह और अंशिका ने किया। प्रबंधक अतुल अग्रवाल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें