फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: क्रिकेट के फाइनल में भिड़ेंगे एचआईआईटी और ब्रेड बास्केट

Tue, 13 Jan 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
खेल मैदान पर मौजूद एचआईआईटी पॉलीटेक्निक की टीम। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर प्रीमियर लीग टी-20 के सेमीफाइनल में जीत दर्ज करने के बाद एचआईआईटी पॉलीटेक्निक गेट्स और ब्रेड बास्केट वॉरियर्स की टीम ने फाइनल में जगह बना ली। उनके बीच 18 जनवरी को मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन

रॉयल क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में चल रही लीग में मंगलवार को पहला मैच शुभ लाभ म्यूचुअल फंड और ब्रेड बास्केट वॉरियर्स के बीच हुआ। इसमें ब्रेड बास्केट वॉरियर्स ने जीत दर्ज की। दूसरे सेमीफाइनल मैच में टायर हाउस टाइटंस टाटा ग्रीन बैटरीज और एचआईआईटी पॉलीटेक्निक गेट्स आमने-सामने रहीं। इस मैच में एचआईआईटी पॉलीटेक्निक गेट्स ने जीत हासिल की। कोच मनीष बंसल के अलावा श्याम मोहन श्रीवास्तव, विक्रम सचदेवा, आलोक शुक्ला, चंद्रशेखर सिंह, वासिफ खान, अमित गुप्ता और अभिषेक शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें