बरेली में श्रमिकों की कार को ट्रक ने मारी टक्कर
भीरा थाना क्षेत्र से हरियाणा काम करने जा रहे चार लोगों की कार को बरेली जिले में एक ढाबा के सामने ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार शिवपूजन (40) की मौत हो गई। केदारी समेत तीन लोग घायल हो गए।
दो गाड़ियों में 20 से अधिक मजदूर जा रहे थे। ढाबा पर कार खड़ी कर मजदूर चाय पीने के लिए उतरे थे। चार मजदूर कार में आराम कर रहे थे, बाकी ढाबे में चाय पी रहे थे, तभी ट्रक ने को टक्कर मार दी। हादसा गुरुवार रात 12 बजे के करीब हुआ।
अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण की मौत
लखीमपुर जिले के फरधान थाना क्षेत्र में पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर उद्यानपुर गांव के पास बृहस्पतिवार की रात अज्ञात वाहन ने 48 वर्षीय कमलेश कुमार पुत्र कढ़ीले को अपनी चपेट में ले लिया। घायल को सीएचसी फरधान में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।