फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सीमा पर हाई अलर्ट, जंगल के रास्तों, घाटों की निगरानी तेज

विज्ञापन
गौरीफंटा में बार्डर पर गश्त करते एसएसबी व पुलिस के जवान। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
पलियाकलां (लखीमपुर)। भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच जिले से लगी नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। पलिया क्षेत्र के गौरीफंटा, संपूर्णानगर, चंदनचौकी समेत पूरी नेपाल सीमा पर भारत की तरफ से विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन

नदी के घाटों पर भी सतर्कता बरती जा रही है। सीमा पर हर आने जाने वाले वाहनों की निगरानी की जा रही है। आने-जाने वालों को पहचानपत्र देखने के बाद ही उनको इधर से उधर जाने दिया जा रहा है। एसएसबी मुख्यालय पीलीभीत के डीआईजी अनिल कुमार शर्मा ने शुक्रवार सुबह दलबल के साथ गौरीफंटा बाॅर्डर पर पहुंचकर जायजा लिया।
उन्होंने सबसे पहले बाॅर्डर और नोमेंस लैंड के साथ ही एसएसबी बीओपी का निरीक्षण किया। कैंप पर नेपाल के एपीएफ व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें बाॅर्डर के दोनों देशों के अधिकारियों ने कड़ी चौकसी व सतर्कता बरते जाने के आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

बैठक में 39वीं वाहिनी के कमांडेंट रवींद्र कुमार राजेश्वरी, गौरीफंटा सहायक कमांडेंट मनफूल खान समेत नेपाल की तरफ से कैलाली एपीएफ, कैलाली 34 गण एसपी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उधर, संपूर्णानगर थाना के खजुरिया चेक पोस्ट पर तैनात 49वीं वाहिनी पीलीभीत के एसएसबी के जवानों द्वारा सघन चेकिंग की गई। खजुरिया प्रभारी अनिल कुमार पंकज एवं पीएसी के राम मूर्ति शुक्ला ने शारदापुरी एसएसबी के साथ सीमा चेक पोस्ट एवं जंगल के रास्तों पर पेट्रोलिंग की। बसही, कमलापुरी, मिलन बाजार, विशेनपुरी आदि सीमा पर भी जवानों द्वारा गश्त व पेट्रोलिंग करने का कार्य किया।

गौरीफंटा में बार्डर पर गश्त करते एसएसबी व पुलिस के जवान। संवाद- फोटो : samvad

गौरीफंटा में बार्डर पर गश्त करते एसएसबी व पुलिस के जवान। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें