फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन की हरकतों को लेकर नेपाल सीमा पर भी चौकसी बढ़ाई

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी में गौरीफंटा की नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवान। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
गौरीफंटा (लखीमपुर खीरी)। भारतीय सीमा पर चीन की बढ़ती गतिविधियों के चलते नेपाल सीमा पर भी सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया गया है। जिसको लेकर गौरीफंटा की नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी पूरी तरह से सतर्र्क हो गई है। चौकसी के साथ ही गश्त और पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

चीन ने भारत से लगने वाली सीमाओं पर अपनी फोर्स बढ़ा दी है। पिछले दिनों कई बार भारतीय क्षेत्र में चीन के सैनिकों ने घुसपैठ कर भारतीय भूमि पर कब्जा करने की कोशिश की। इसको लेकर भारत सरकार भी सख्त हो गई है। भारत सरकार ने उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की चीन से लगने वाली सीमाओं पर सुरक्षा बल बढ़ाने के साथ नेपाल सीमा पर भी सतर्कता बढ़ा दी है। गौरीफंटा बॉर्डर की नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी के सहायक कमांडेंट वीपीएस चौहान ने बताया कि यहां हालांकि चीन सीमा नहीं लगती है केवल नेपाल सीमा है फिर भी यहां पर अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिसको लेकर गौरीफंटा बॉर्डर पर चेकिंग के साथ-साथ थारू क्षेत्र की खुली सीमा पर एसएसबी पूरी तरह से मुस्तैद है और 24 घंटे गश्त और पेट्रोलिंग की जा रही है। ताकि किसी भी घुसपैठ को होने से रोका जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें