फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: गोला में सुबह आठ से रात नौ बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री, पुलिस ने लागू किया रूट प्लान

Sat, 20 May 2023 01:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

गोला गोकर्णनाथ में लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए अब नगर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके लिए रूट प्लान लागू किया गया है। 
विज्ञापन
गोला में लागू किया गया रूट प्लान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में यातायात व्यवस्था को लेकर समय-समय पर सुधार की मांग उठती रही है। इसे लेकर अधिकारियों ने रूट प्लान तय कर नगर को जाम की समस्या से निजात दिलाने की कवायद शुरू की है। शुक्रवार को सदर चौराहे से एसडीएम रत्नाकर मिश्रा, सीओ राजेंद्र प्रसाद, क्राइम इंस्पेक्टर अखिलेश यादव ने हरी झंडी दिखाकर यातायात रूट प्लान शुरू कराया।

यह है रूट प्लान

- सुबह 8:00 बजे से रात 9:00 बजे तक बड़े वाहनों पर नगर में प्रवेश पर रोक। मोहम्मदी बाईपास रोड होकर निकलेंगे भारी वाहन।

विज्ञापन

- सदर चौराहे से अलीगंज, लखीमपुर, मोहम्मदी रोड की ओर डिवाइडर, चौराहा से पांचों मार्गों पर 50 कदम दूर जेब्रा लाइन का निर्माण।
- शिवम चौराहा पर 50 कदम दूर जेब्रा लाइन का निर्माण, एक टीपी, 5 कार्मिकों की तैनाती, अलीगंज रोड रेलवे क्रॉसिंग फाटक बंद होने पर 2 कार्मिकों की तैनाती।
- तिवारी ढाबा लखीमपुर रोड, मोहम्मदी बाईपास रोड, खुटार रोड तिराहा पर दो-दो कार्मिकों की ड्यूटी 6 बैरियर।
- नगर में रोडवेज बसों का संचालन लखीमपुर रोड पर नानक चौकी के पीछे से शिवम चौराहा होते हुए बस स्टैंड तक। चीनी मिल गेट से विकास चौराहे से बाईपास रोड होते हुए। विकास चौराहे पर 3 कार्मिकों की ड्यूटी।
विज्ञापन


सीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि एसपी के निर्देश पर प्लान तैयार किया गया है। जिसे शुक्रवार से एक्टिवेट किया गया है। जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी। नगर वासियों का सहयोग इस व्यवस्था में अत्यंत आवश्यक है। एक ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर और चार कांस्टेबल की नियुक्ति की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें