फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: छोटा हाथी और बाइक में जोरदार टक्कर, आठ जख्मी

विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर जमा भीड़-संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
निघासन/ढखेरवा। लखीमपुर मार्ग पर छोटा हाथी और बाइक में आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपति सहित आठ लोग जख्मी हो गए।

घायलों में बाइक सवार बबलू (28) पुत्र पंचम, उसकी पत्नी पूनम (25), पुत्र मीतेश (10) निवासी रामुआपुर तिकुनियां कोतवाली शामिल हैं। इसके अलावा छोटा हाथी सवार जानकी (40) पत्नी बलराम, गीता (45) पत्नी बृजेंद्र, रामकिशुन (80) पुत्र सर्वजीत, गणेश (34) पुत्र सालिकराम व कुंती (40) पत्नी जंगली सहित आठ लोग जख्मी हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी रमियाबेहड़ भेजा गया।
विज्ञापन

जहां से बबलू, मीतेश, जानकी व गीता को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। छोटा हाथी सवार सभी लोग गांव मरौचा थाना संपूर्णानगर के निवासी हैं, जोकि लखीमपुर स्थित अपने रिश्तेदारी में एक अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उधर, बाइक सवार दंपती ससुराल से रक्षाबंधन का त्योहार मनाकर अपने घर रमुआपुर थाना तिकुनिया लौट रहे थे।
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर लोगों भीड़ जमा हो गई। चौकी इंचार्ज रवींद्र सोनकर ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें