फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तिकुनिया हिंसा क्रास केस में आज भी होगी सुनवाई

Tue, 26 May 2026 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर। तिकुनिया हिंसा क्राॅस केस मामले में जिला जज शिवकुमार सिंह की अदालत में सोमवार को तत्कालीन विवेचक इंस्पेक्टर धर्मपाल ने अपने बयान दर्ज कराए। इसके बाद बचाव पक्ष की ओर से उनकी जिरह शुरू हुई, लेकिन अदालत का समय समाप्त होने तक जिरह पूरी नहीं हो सकी। अदालत ने मामले की सुनवाई जारी रखते हुए मंगलवार की तारीख तय की है।
विज्ञापन

सोमवार को इंस्पेक्टर धर्मपाल ने विवेचना से संबंधित कार्रवाई के बारे में अदालत में बयान दिए। इसके बाद बचाव पक्ष की ओर से जिरह शुरू हुई। सुनवाई के दौरान कुछ सवालों को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस भी हुई।
बचाव पक्ष ने विवेचना के दौरान केस डायरी में काटे गए पर्चों और जांच प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए। इस पर इंस्पेक्टर धर्मपाल ने एक-एक सवाल का जवाब दिया। बचाव पक्ष ने जांच में अनियमितता के आरोप लगाए, जबकि विवेचक ने अपनी तफ्तीश को सही बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें