लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा कांड में मंगलवार को एडीजे देवेंद्र नाथ सिंह की अदालत में डाॅ. केके रंजन गवाही दर्ज कराने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश हो सकते हैं, हालांकि अभियोजन पक्ष की ओर से और गवाह भी तलब किए गए हैं।
तिकुनिया हिंसा कांड मामले में मंगलवार को एडीजे देवेंद्रनाथ सिंह की अदालत में रामपुर में तैनात डॉ. केके रंजन को तलब किया गया है। वह गुरविंदर सिंह के शव का पोस्टमाॅर्टम करने वाली टीम में शामिल रहे थे। उन्होंने पिछली बार पोस्टमॉर्टम के संबंध में अपनी मुख्य परीक्षा दर्ज कराई थी। इसमें बचाव पक्ष की ओर से जिरह होनी बाकी है। इससे पहले घायल का चिकित्सीय मुआयना करने वाले डाॅ. सुजीत सिंह भी अदालत में सुनवाई में उपस्थित होकर अपने बयान दर्ज कराए हैं। इसके बाद दो दिसंबर की तारीख निर्धारित हुई थी।