फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: डॉक्टरों की कमी से बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं

Tue, 21 Apr 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के सीएचसी और पीएचसी में डॉक्टरों की कमी से मरीजों को बेहतर इलाज नहीं मिल पा रहा है। कई केंद्रों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों के अभाव में मरीजों को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भटकना पड़ रहा है। जनपद में लंबे समय से डॉक्टरों की कमी बनी हुई है।
विज्ञापन

पसगवां सीएचसी में अधीक्षक सहित केवल तीन चिकित्सक तैनात हैं। यहां बालरोग, स्त्रीरोग, हड्डी रोग, सर्जन, नेत्र और महिला चिकित्सक न होने से मरीजों को काफी परेशानी होती है।
बांकेगंज सीएचसी में भी डॉक्टरों की कमी है। अधीक्षक डॉ. एके सिंह के अनुसार, अस्पताल में आठ डॉक्टरों की जरूरत है, जबकि चार की तैनाती है और चार पद खाली हैं। मितौली में पांच के सापेक्ष चार डॉक्टर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

खमरिया सीएचसी में आठ के स्थान पर पांच डॉक्टर हैं और तीन पद रिक्त हैं। बिजुआ सीएचसी में आठ डॉक्टरों की आवश्यकता के मुकाबले केवल दो डॉक्टर तैनात हैं, जिससे व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
गोला सीएचसी में डॉक्टरों की पर्याप्त तैनाती बताई गई है। बेहजम सीएचसी में अधीक्षक डॉ. अनिल वर्मा के अलावा दो आयुष और एक डेंटल चिकित्सक तैनात हैं।

चिकित्सकों की कमी के संबंध में समय-समय पर शासन को अवगत कराया जाता है। जैसे ही नए चिकित्सक उपलब्ध होते हैं, उनकी तैनाती की जाती है। जहां कमी है, उसकी सूचना फिर भेजी जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. संतोष गुप्ता, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें