चिकित्सा मित्रों ने की बैठक
स्वास्थ्य मंत्री के झोलाछाप खोज लें कोई और पेशा के बयान से हैं नाराज
इंडियन रूरल चिकित्सा मित्र सोसाइटी के बैनर तले चिकित्सा मित्रों ने गुरुवार को नसीरूद्दीन मौजी हाल में बैठक कर स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के झोलाछाप खोज लें कोई दूसरा पेशा के बयान पर नाराजगी जताई। चिकित्सा मित्रों ने चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सीएमओ को सौंपा है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए सोसाइटी के संस्थापक श्रीओम दीन ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने लोकसभा में जहां झोलाछाप डॉक्टरों को नियोजित करने का बयान देते हैं वहीं सपा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे अहमद सदन विधान सभा में चिकित्सा मित्रों को रोजगार देने का बयान देते हैं, लेकिन वर्तमान सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह चिकित्सा मित्रों के बारे में बयान देते हैं कि झोलाछाप खोज लें कोई और पेशा जो कि निंदनीय है। चिकित्सा मित्रों ने सीएमओ डॉ.जावेद अहमद को अपनी मांग संबंधी चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है। बैठक में डीपी सिंह, रवींद्र कुमार वर्मा, प्रदीप सरकार, डीएस जायसवाल, रामानंद, आनंद वर्मा कई लोग मौजूद रहे।
-----------
यह है मांगें
1. जिला अस्पताल में हृदय रोग, न्यूरो सर्जन सहित सीएचसी पीएचसी पर महिला डॉक्टर की तैनाती की जाए।
2. गारंटीयुक्त इलाज का दावा करने वाले झोलाछाप व घुमंतू झोलाछापों पर कार्रवाई हो।
3. जिले में बगैर फार्मेसिस्ट के चल रहे मेडिकल स्टोर बंद कराए जाएं।
4.चिकित्सा मित्रों का उत्पीड़न बंद किया जाए।
..........