लखीमपुर खीरी। जिला मलेरिया अधिकारी शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि गांव बसविरवा में निरंतर अभियान चलाकर बुखार पीड़ितों की निगरानी की जा रही है। शनिवार तक छह गांव के 983 बुखार पीड़ितों की स्लाइड बनाकर जांच की गई। इसमें कुल 29 मलेरिया रोगी मिले हैं।
बसबिरवा गांव में बुखार का प्रकोप शुरू होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम निरंतर डेरा डाले हुए है। बुखार पीड़ितों की जांच कर इलाज किया जा रहा है। बावजूद इसके मलेरिया रोगियों कीं संख्या निरंतर बढ़ रही है। शुक्रवार को जहां मलेरिया रोग के पीड़ितों की संख्या 20 थी तो शनिवार को बढ़कर 29 हो गई। जिला मलेरिया अधिकारी बताते हैं कि स्लाइड बनाकर जांच की जा रही है। उन्होंने गांव से लेकर शहर में मच्छरों में मच्छरों का प्रकोप रोकने के लिए सीएचसी मोहम्मदी को दस लीटर एंटीलार्वा और पालिका ईओ को पांच लीटर एंटीलार्वा और पांच लीटर मेलाथियॉन उपलब्ध कराई गई थी। मौजूदा समय में गांव में निरंतर फागिंग और एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जाएगा।