फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस चल रहा था मेडिकल स्टोर, दवाइयां जब्त

विज्ञापन
खीरी टाउन में मेडिकल स्टोर पर अवैध मिली दवाओं की जांच करते ड्रग इंस्पेक्टर। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
खीरी टाउन। एक मरीज की शिकायत पर खीरी कस्बे में संचालित एक निजी क्लीनिक पर ड्रग इंस्पेक्टर ने छापा मारा, जिससे दवा व्यापारियों में अफरातफरी मच गई। छापे के दौरान बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर चलाए जाने का खुलासा हुआ। ड्रग इंस्पेक्टर ने सैंपल की दवाओं को सील कर करीब डेढ़ लाख की दवाएं जब्त कर लीं।
विज्ञापन

खीरी कस्बे में स्थित नारायण क्लीनिक पर सैंपल की दवा की बिक्री की शिकायत पर जिला औषधि निरीक्षक सुनील कुमार रावत ने मंगलवार को छापा मारा। औषधि निरीक्षक सुनील कुमार रावत ने बताया कि मेडिकल स्टोर पर सैंपल की दवा बिक्री करने की शिकायत मिली थी। इस पर छापा मारा गया तो शिकायत सही मिली। यहां से करीब डेढ़ लाख की दवा जब्त की गई हैं। मेडिकल स्टोर का पंजीकरण भी नहीं मिला है। मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें