फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड से पहचान होने के बाद लगेगी कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
लखीमपुर स्थित सीएमओ कार्यालय - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना वायरस को हराने के लिए जल्द ही इसकी वैक्सीन आने वाली है। इसके रखरखाव को लेकर जिले से लेकर ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज हो गईं हैं। सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों का और फिर उसके बाद पुलिस एवं नगर पालिका कर्मचारियों सहित गंभीर बीमारियों से पीड़ित बुजुुर्गों का टीकाकरण होगा। प्राथमिकता के आधार पर स्वास्थ्यकर्मियों के नाम पोर्टल पर अपलोड किए जा रहे हैं। इसके साथ मोबाइल नंबर और पिनकोड भी। वैक्सीन लगाने के लिए मोबाइल पर मेसेज भेजा जाएगा। वैक्सीन लगवाने के लिए आधारकार्ड साथ लेकर ले जाना होगा। इससे पहचान होने के बाद ही टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

पहले चरण में करीब 14 हजार लोगों का टीकाकरण होगा और फिर उसके बाद करीब एक लाख 17 हजार लोगों को वैक्सीन लगेगी। कोरोना वैक्सीन आने में अभी समय है, लेकिन स्वास्थ्य महकमे ने वैक्सीन के रख रखाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला मुख्यालय पर कोरोना वैक्सीन को एएनएम ट्रेनिंग सेंटर के कोल्ड चेन और ब्लॉक मुख्यालय पर सीएचसी के कोल्ड चेन में रखा जाएगा। उधर, कोरोना वैक्सीन को लेकर शासन ने प्राथमिकता निर्धारित की है। सबसे पहले सरकारी एवं निजी अस्पतालों में काम करने वाले डॉक्टरों एवं स्टाफ को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके बाद पुलिस कर्मियों और नगर पालिका कर्मचारियों, इसी के साथ उन बुजुर्गों का टीकाकरण होगा, जो गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं।
-
सरकारी स्वास्थ्य कर्मी- 12000
निजी अस्पताल कर्मी- 2000
जिले में बुजुर्ग- 1,15,000
जिले में पुलिस कर्मी- 2000
( अनुमानित संख्या )
-
बोले बुजुर्ग-अब डर होगा दूर
5 एलकेएच 7
कोरोना ने सबकुछ चौपट करके रख दिया। इसके कारण हर जगह आना जाना तक बंद कर दिया था। टीकाकरण के लिए बुजुर्गों को प्राथमिकता देना स्वागत योग्य है।
-श्याम कुमार तिवारी मामा
-
संक्रमण से बचने के लिए गांव में निकलना तक बंद कर दिया है। मांगलिक कार्यक्रम में भी जाना बंद कर दिया। वैक्सीन आने से कोरोना को हराने में मदद मिलेगी।
-रामगुलाम अवस्थी
-
कोरोना से बचने के लिए रिश्तेदारी में आना जाना बंद हो गया। सगे संबंधियों की शादी बरात में भी नहीं शामिल हो सके। टीकाकरण से राहत मिलेेगी।
-राम सबुरे मिश्रा
-
पिछले कई महीनों से घर में हैं। कोरोना के कारण कहीं आ जा भी नहीं सकते। वैक्सीन आने के बाद कोरोना को हराकर कम से कम अपनों से मिलजुल तो सकेंगे।
-बांकेलाल शुक्ला
-
कोरोना वैक्सीन के रख रखाव को लेकर तैयारियां चल रही हैं। जिन लोगों को यह पहले लगाई जानी है, उनके नाम पोर्टल पर फीड किए जा रहे हैं। जिलेे में निजी एवं सरकारी अस्पतालों में कर्मचारियों की संख्या 14 हजार के करीब होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. मनोज अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें