लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या में कमी आई है, लेकिन नए केस मिलने का सिलसिला जारी हैै। पिछले 48 घंटे के दौरान 21 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं एक संक्रमित की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हुई है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक लैब से कुल 1264 रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें छह पॉजिटिव और 1258 नेगेटिव मिले हैैं। वहीं छह अन्य लैब से और नौ एंटीजन से पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं।
लखीमपुर तहसील के आनंद नगर एलआरपी चौराहा में एक, शास्त्रीनगर में एक, महेवा गढ़ी में एक, पतरासी में एक, काशीनगर में एक, शिव कॉलोनी में तीन, नकहा में एक, सुआगाढ़ा में एक, रंगीलानगर में एक, एसएसबी गढ़ी रोड में एक, एसएसबी मझरा फार्म में दो, तहसील गोला गोकरणनाथ के सौखिया में एक, तहसील मोहम्मदी के पसगवा में एक, तहसील धौरहरा के खमरिया में एक संक्रमित मिला है। वहीं चार संक्रमित मरीजों को अभी ट्रैक किया जा रहा है। संवाद