फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शहर में भी डेंगू की दस्तक, अर्जुनपुरवा में मिले तीन मरीज

विज्ञापन
अर्जुनपुरवा के नाले में भरा पानी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के धौरहरा और संसारपुर कस्बे के बाद शहर में भी डेंगू ने दस्तक देदी है। मोहल्ला अर्जुनपुरवा में दो बच्चों सहित तीन लोग पॉजिटिव मिले हैं। फिलहाल इलाज के बाद अब सभी स्वस्थ हैं। मगर, अब तक मोहल्ले में एंटीलार्वा का छिड़काव न होने से लोग नाराज हैं। सभासद का कहना है कि नगर पालिका और मलेरिया विभाग के लोगों को फॉगिंग एवं छिड़काव कराने के लिए सूचना दे दी थी पर किसी ने भी गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन

गंदगी और जलभराव के कारण मोहल्लों में संक्रामक रोगों ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। मोहल्ला अर्जुनपुरवा के दो घरों में तीन लोग पॉजिटिव मिले हैं। दोनो के घर आमने सामने ही हैं। डेंगू की दस्तक से मोहल्लेवासी खासे भयभीत हैं। इनका कहना है कि अब तक स्वास्थ्य महकमे और पालिका प्रशासन ने मोहल्ले में फॉगिंग कराने की सुधि नहीं ली है।
...........
बोले मोहल्लेवासी-नहीं होती सफाई
मोहल्ले के लोगों का कहना है कि नियमित सफाई न होने से गंदगी और जलभराव से मच्छर पनप रहे हैं। सफाई कर्मी कभी कभार ही आता है। उधर, सभासद का कहना है कि पूरे वार्ड में सफाई के लिए दस सफाई कर्मी हैं। एक दिन छोड़कर सफाई कराते हैं। कई बार पालिकाध्यक्ष से सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने की मांग की मगर, कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

.......
संसारपुर में एंटी लार्वा का छिड़काव
संसारपुर। कोरोना काल में डेंगू और मलेरिया ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। कस्बे के कई लोग इससे पीड़त हैं। इसको लेकर शुक्रवार को स्वास्थ्य महकमे की ओर से संसारपुर बाजार, आर्यवर्त बैंक, जिला सहकारी बैंक, पंचायत के मजरा बोझिया, बेलहिया, दुर्जनपुर, बगुली, झाला, संसारपुर, सोबरन इंटर कॉलेज, जेपी कन्या इंटर कॉलेज, प्राइमरी विद्यालय, पुलिस चौकी में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया। स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों को साफ सफाई रखने, जलभराव न होने देने के लिए जागरूक किया।
--
बुखार आने पर नौ साल के बेटे को खीरी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में दिखाया। जहां पर जांच कराने पर डेंगू बताया गया। बेटे को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। मगर,अब तक मोहल्ले में एंटीलार्वा का छिड़काव नहीं हुआ है।
-अनुज जायसवाल
....
बेटे और पत्नी को बुखार आने पर जब निजी अस्पताल में दिखाकर जांच कराई तो डेंगू होने की जानकारी मिली। हालांकि अब दोनों स्वस्थ है। गंदगी के कारण संक्रामक रोग पांव पसारने लगे हैं। साफ सफाई को लेकर नगर पालिका संजीदा नहीं है।
-सोनू वर्मा
..............
वार्ड में तीन लोगों को डेंगू हुआ था। एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग के लिए नगर पालिका के सफाई निरीक्षक एवं मलेरिया विभाग को अवगत कराया था। सफाई निरीक्षक ने मशीन ठीक होने पर फॉगिंग कराने और मलेरिया विभाग ने स्टाफ की कमी का हवाला देते हुआ कि एक कर्मचारी है कहां कहां छिड़काव कराएं।
-संदीप कश्यप, सभासद अर्जुनपुरवा
.......
अर्जुनपुरवा में डेंगू के मरीज मिलने की सूचना नहीं है। न तो निजी अस्पताल के लोगों ने जानकारी दी और न ही पैथोलॉजी वालों ने। शनिवार को टीम भेजकर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाएगा।
विज्ञापन

-एबी सिंह, प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें