फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों पर लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शिकायत और निरीक्षण के दौरान बिना पंजीकरण चलते मिले चार अस्पतालों पर सीएमओ ने 50-50 हजार रुपये का जुर्माना डाला है। इसमें एक अस्पताल सलेमपुर कोन में स्थित है, जबकि तीन अस्पताल गोला के हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों मिली शिकायत पर सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने अस्पतालों की जांच कराई। निरीक्षण के दौरान सलेमपुर कोन स्थित आरके हॉस्पिटल, गोला में सीजीएनपीजी कॉलेज के सामने चल रहे सुपर हॉस्पिटल, भूतनाथ रोड स्थित न्यू सुपर हॉस्पिटल एवं सरायन नदी बाईपास पर संचालित न्यू शिफा नर्सिंग होम के संचालक पंजीकरण संबंधी कोई कागजात नहीं दिखा सके। इस पर सीएमओ ने चारों अस्पताल संचालकों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि टीम भेजकर जांच कराई गई थी और पंजीकरण संबंधी प्रपत्र प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी हुआ था। मगर, कई दिन बीतने के बाद भी अस्पताल संचालकों ने पंजीकरण संबंधी प्रपत्र प्रस्तुत नहीं किए। इसलिए सभी पर जुर्माना लगाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें