फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार नियोजन की जिम्मेदारी संभालेंगी आशा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शासन ने कोरोना महामारी में परिवार नियोजन कार्यक्रमों को भी गति देनी शुरू कर दी है। इसके प्रति महिलाओं को जागरूक कर उन तक परिवार नियोजन के साधन पहुंचाने की जिम्मेदारी आशा वर्करों को दी गई है।
विज्ञापन

परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल एवं एसीएमओ डॉ. अश्विनी कुमार ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण में आशा वर्कर ऐसे दंपतियों से बात करेंगी, जिन्हें परिवार नियोजन की आवश्यकता है। आशा वर्कर इन दंपती को पसंद के गर्भ निरोधक साधन, जैसे माला एन, छाया , कंडोम सहित तीन माह पर लगने वाला अंतरा गर्भनिरोधक इंजेक्शन मुहैया कराएंगी। उन्होंने बताया कि ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस की बैठक में भी आशा वर्कर परिवार नियोजन के साधन उपलब्ध कराकर जनसंख्या नियंत्रण के लिए प्रेरित करेंगी। उन्होंने बताया कि आशा वर्करों का मुख्य काम दंपतियों को गर्भ निरोधक साधन का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करना है, जिससे अनचाहे गर्भ और गर्भपात की समस्या न हो।
भ्रमण दौरान इनका रखें ध्यान
आशा वर्करों को मास्क लगाना होगा। भ्रमण दौरान बार-बार हाथों को साबुन से धुलना होगा। दो गज की दूरी रखकर महिलाओं से बात करनी होगी। घर की कुंडी या दरवाजा न खटखटाएं। आवाज देकर घर की महिलाओं को बुलाकर बताएं।
विज्ञापन

परिवार नियोजन में हिस्सेदारी बढ़ाएं पुरुष
बांकेगंज जनसंख्या वृद्धि देश को विकसित बनाने में बाधक है, इसलिए अब परिवार नियोजन जरूरी हो गया है। इसमें पुरुषों को अपनी हिस्सेदारी बढ़ानी चाहिए।
शनिवार को बांकेगंज सीएचसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का उद्घाटन करते हुए उक्त बात ग्रंट नंबर 10 प्रधान वीरेंद्र कुमार भार्गव ने कही। सीएचसी अधीक्षक डॉ. केके रंजन ने कहा कि जनसंख्या स्थिरता आवश्यक है। इसके लिए परिवार नियोजन बहुत जरूरी है। इसमें सभी का सहयोग जरूरी है। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के कई स्टाल लगाए गए। जिसमें कोरोना संक्रमण समेत स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दी गईं। इस मौके पर एएनएम, आशा वर्कर, स्टाफ नर्स समेत स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें