फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन ने बढ़ाईं हृदय रोगियों की मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लॉकडाउन को लेकर जिला अस्पताल में जनरल ओपीडी बंद है। ऐसे में यदि कोई हृदय रोगी किसी तरह अस्पताल आ भी जाता है तो उसे प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पिछले कई सालों से हृदय विशेषज्ञ नहीं है। ऐसे में हृदय रोगियों को जिला अस्पताल में सिर्फ प्राथमिक उपचार ही नसीब होता है। सीएमएस का कहना है कि जिला अस्पताल में ईसीजी की सुविधा है, लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टर न होने के कारण जांच कराकर गंभीर मरीजों को लखनऊ रेफर करना मजबूरी बन जाता है। हालांकि लॉकडाउन के दौरान हार्ट का कोई गंभीर मरीज नहीं आया है। डॉक्टर के नंबर सावर्जनिक कर दिए गए हैं, जिससे मरीज घर बैठे ही परामर्श ले रहे हैं।
हृदय रोगी के लिए फायदेमंद है सुबह टहलना
लॉकडाउन में हृदय रोगियों को विशेष सावधानी रखनी होगी। यदि ऐसे में परेशानी बढ़ती है तो मुश्किल होगी। इसलिए सुबह खाली पेट एक या दो लहसुन की कलियां खाएं। आधा चम्मच प्याज का रस और आधा चम्मच शहद मिलाकर दिन में दो बार लें। नमक का कम से कम सेवन करें। मसालेदार भोजन और धूम्रपान से बचें। सुबह उठकर टहलना हार्ट के लिए मुफीद है।
विज्ञापन

-डॉ. नादिर खान, यूनानी चिकित्सक एनसीडी सेल
पिछले कई साल से अस्पताल में हृदय के डॉक्टर नहीं है। ऐसे में इस तरह के मरीजों को प्राथमिक उपचार देकर मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाता है। हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती के लिए कई बार शासन को लिखा गया।
विज्ञापन

-डॉ.आरसी अग्रवाल, सीएमएस- जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें