बांकेगंज। सीएमओ डॉ. मनोज कुमार अग्रवाल ने कस्बे में स्थित सीएसची का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका, ओपीडी, जच्चा-बच्चा वार्ड आदि का जायजा लिया और गंदगी देखकर अधीक्षक की फटकार लगाई और साफ-सफाई के निर्देश दिए। साथ ही मिशन इंद्रधनुष प्रोग्राम की समीक्षा करते हुए शत-प्रतिशत टीकाकरण करने पर बल दिया।
गुरुवार की दोपहर बांकेगंज सीएचसी पहुंचे सीएमओ डॉ. मनोज कुमार अग्रवाल ने उपस्थिति पंजिका का मुआयना किया। जहां सभी डॉक्टर और कर्मचारी उपस्थिति मिले। इसके बाद उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी कक्ष, जच्चा-बच्चा वार्ड का जायजा लिया और वहां गंदगी देख अधीक्षक को फटकार लगाते हुए साफ-सफाई के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ ने मिशन इंद्रधनुष प्रोग्राम की समीक्षा करते हुए अधीक्षक डॉ. केके रंजन से वैक्सीन के बेहतर रख-रखाव, शत-प्रतिशत टीकाकरण और मौजूदा कर्मचारियों के कार्य का सत्यापन करने को कहा। साथ ही लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. बलबीर सिंह, डॉ. सुशील नरवरिया, डॉ. अनीसुल हसन अंसारी व फार्मासिस्ट चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे।