लखीमपुर खीरी। सर्दी की चपेट में आकर बच्चे निमोनिया और डायरिया से पीड़ित हो रहे हैं। शनिवार को पांच बच्चे अस्पताल में भर्ती हुए, जिनमें से दो बच्चे डायरिया और तीन बच्चे निमोनिया से पीड़ित हैँ।
सीतापुर के लहरपुर निवासी अरविंद पुत्र शौर्य (5 माह), शहर के मोहल्ला निर्मलनगर निवासी रनधीर पुत्री अनन्या (2) को डायरिया होने पर और निघासन निवासी लियाकत पुत्र इजहार (1 माह), बरखेरवा निवासी जगन्नाथ पुत्र सनी (3) एवं निघासन निवासी रियाजुलपुत्र मोहम्मद अहमद ( 6 माह) को निमोनिया होने पर जिला अस्प्ताल लेकर आए। हालत गंभीर होने पर सभी को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। संवाद