फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल की एक्सरे मशीन खराब, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल की एक्सरे मशीन खराब होने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। डॉक्टर की ओर से एक्सरे लिखे जाने पर बेचारे मरीज निजी पैथोलोजी में रुपये खर्च कर एक्सरे कराने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दो एक्सरे मशीन है। इसमें एक बडी और एक छोटी। रोजाना दोनो मशीनों से करीब दो सौ से अधिक एक्सरे होते हैं। पहले बड़ी मशीन खराब हुई और बुधवार को छोटी भी चलते चलते अचानक बंद हो गई। ऐसे में एक्सरे न होने से मरीजों की परेशानियां बढ़ गई है। बड़ी खराब होने से अभी तक छोटी एक्सरे मशीन से अस्पताल में भर्ती एवं मेडिकल के लिए आने वालों के ही एक्सरे किए जा रहे थे। मगर, बुधवार को छोटी मशीन में भी दिक्कत आने से उनके भी होने बंद हो गए। एक्सरे टेक्रीशियन का कहना है मशीन जिस संस्था ने लगाई है। उसे और प्रभारी सीएमएस को इनके खराब होने के बारे में अवगत करा दिया है। प्रभारी सीएमएस डॉ. एसके मिश्रा ने बताया कि एक्सरे मशीन एक संस्था द्वारा लगवाई गई है। मेंटीनेंस की जिम्मेदारी भी उसी की है, लेकिन मरीजों की दिक्क्तों को देखते हुए छोटी वाली मशीन को ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें