गोला गोकर्णनाथ। ग्राम पंचायत गोला देहात के पंचायत भवन पर हुई आंगनबाड़ी वर्करों के माड्यूल 15 का पालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इंचार्ज सीडीपीओ नीलम शुक्ला की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में पोषण सखी गीता वर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्तनपान संबंधी समस्याओं में माता को सहयोग करने पर कहा कि मां के लिए बच्चे के जन्म के समय से ही स्तनपान कराना जरूरी है। यदि स्तनपान कराने में कोई दिक्कत आती है तो उसके लिए आंगनबाड़ी वर्कर सहयोग करें और उन्हें सही जानकारी दें। नवजात शिशु के घर के प्रत्येक दौरे के समय माता के संतान का अवलोकन अवश्य करें। उन्होंने स्तनपान कराने वाली महिलाओं के साफ सफाई पर भी विस्तार से बताया। सुपरवाइजर राधारानी, शिवरानी, आंगनबाड़ी वर्कर मीना देवी, पूनम, कल्पना, सरला सिंह, सुनीता देवी, मीरा देवी मौजूद रहे। संवाद