फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप डॉक्टर की दवा से गर्भपात, महिला की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मेडिकल स्टोर संचालक झोलाछाप डॉक्टर ने गर्भवती महिला को ड्रिप चढ़ा दी, जिससे तीन माह का गर्भ गिर गया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और भाग निकला। पीड़ित महिला परिवार वालों के साथ एसपी से मिली और तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

थाना व कसबा ईसानगर निवासी साबरुन निशा ने बताया कि वह तीन माह के गर्भ से थी। शारीरिक कमजोरी के कारण 19 जून को सिसैया निवासी एक व्यक्ति के मेडिकल पर दवा लेने गई थी। मेडिकल संचालक डॉक्टरी भी करता है। संचालक ने कहा कि कमजोरी है ड्रिप चढ़ेगी। डॉक्टर ने उसके घर पर आकर ड्रिप लगाई। कुछ देर बाद रक्तस्राव होने लगा और हालत बिगड़ गई। इस पर डॉक्टर ने उसे शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में छोड़कर भाग निकला। महिला ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ एसपी को तहरीर दी है। एसपी पूनम ने प्रभारी निरीक्षक को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें