फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार मेडिकल स्टोर और एक क्लीनिक सील

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सोमवार को महेवागंज और पलिया में छापा मारकर चार मेडिकल स्टोर और एक क्लीनिक को सीज कर दिया।
विज्ञापन

महेवागंज। फूलबेहड़ सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमितेश दत्त द्विवेदी और नायब तहसीलदार ओपी मिश्रा ने सोमवार को कई मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। छापे के दौरान सद्दाम मेडिकल स्टोर के पीछे चल रहे अस्पताल में करीब 15 मरीज भर्ती मिले। मौजूद कर्मचारी न तो अस्पताल से संबंधित प्रपत्र दिखा सके और न ही मेडिकल स्टोर के। छापे की जानकारी मिलते ही संचालक भर्ती मरीजों को छोड़कर फरार हो गया। मरीजों को सीएचसी भिजवाया गया।
इसके बाद टीम ने एक अन्य मेडिकल स्टोर पर छापा मारा, जहां दो मरीज भर्ती थे। संचालक ने बोर्ड पर जो डिग्रियां लिखवा रखीं थी वह भी फर्जी मिलीं। इसके बाद दुबग्गा मार्ग पर मोइन क्लीनिक और एक अन्य मेडिकल स्टोर/अस्पताल पर छापा मारा। आवश्यक प्रपत्र न दिखा पाने पर टीम ने चारों मेडिकल स्टोर को सीज कर दिया। इस दौरान सीएचसी के ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर विकास श्रीवास्तव, एसआई अशोक अवस्थी, शिव कुमार गंगवार, अमित सिंह के अलावा पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलियाकलां। माल गोदाम रोड पर स्थित एक क्लीनिक पर तहसीलदार आशीष कुमार सिंह व सीएचसी अधीक्षक डॉ. एचएन वरुण ने सोमवार को संयुक्त रूप से छापा मारा। इस दौरान क्लीनिक संचालक कोई संतोषजनक कागजात नहीं दिखा सका। जिसके बाद अधिकारियों ने मौके पर ही क्लीनिक को सील कर दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एचएन वरुण ने बताया कि इससे पहले क्लीनिक संचालक को काफी समय पूर्व ही नोटिस दी गई थी कि वह अपने प्रपत्र पेश करे लेकिन उसके बाद भी उसने प्रपत्र नहीं दिखाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें