फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दुधवा के हाथियों की जांची सेहत

Fri, 05 Dec 2025 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
दुधवा में हा​थी का स्वास्थ्य परीक्षण करते चिकित्सक। स्रोत : डीटीआर
विज्ञापन
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क में शिविर आयोजित कर हाथियों की सेहत जांची गई। शनिवार को अंतिम दिन भी उनका परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन


दुधवा नेशनल पार्क के डीडी जगदीश आर ने बताया कि वन्यजीव एसओएस के डिप्टी डायरेक्टर डाॅ. इलाया राजा ने दुधवा के महावतों, चारा कटरों के साथ ही अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया था। इस दौरान हाथियों के प्रबंधन के बारे में बताया था। इस प्रशिक्षण में दी गई जानकारियों को सभी ने सीख लिया है और आगे हाथियों के प्रति नजरिया भी बदला है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में हाथियों का उपयोग उसके स्वास्थ्य के हिसाब से लेने की बात कही गई थी। इसके तहत ही दुधवा में छह दिसंबर तक हाथियों के स्वास्थ्य कैंप का भी आयोजन किया गया है। शुक्रवार को डाॅ. इलाया राजा की देखरेख में ही डाॅ. मोहम्मद तलहा, संदीप समेत अन्य चिकित्सकों ने हाथियों का परीक्षण किया। उनके दांत, पैर समेत शरीर के हर हिस्से का बारीकी से जांच कर फोटोग्राफी भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें